उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) तथा विज्ञान भारती, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में 17 दिसंबर 2023 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), रुड़की में विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2023 का राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) तथा विज्ञान भारती, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में 17 दिसंबर 2023 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), रुड़की में विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2023 का राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के प्रदेश स्तरीय कैंप हेतु चयनित लगभग 100 छात्र छात्राओं के साथ ही उनके अभिवावको तथा आई आई टी रुड़की के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों के साथ ही देश भर की कई संस्थाओं के संस्थाध्यक्षों द्वारा प्रतिभा किया गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत 18 छात्र-छात्राओं का राष्ट्र स्तरीय कैंप हेतु चयन हुआ।

यूसर्क निदेशक प्रो. (डॉ) अनीता रावत ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा साथ ही उन्होंने यूसर्क द्वारा संचालित विभिन्न नवाचारी वैज्ञानिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *