यूसर्क द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवम् पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तराखंड विज्ञान विज्ञान शिक्षा एवम् अनुसंधान केन्द्र द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविदयालय डोईवाला के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर दिनांक 4 जून 2022 को “ओनली वन अर्थ” थीम पर महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए यूसर्क वैज्ञानिक डॉ भवतोष शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। आज हम सभी को अपने अपने स्तर से गंभीरता से कार्य शुरू करना होगा। परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा आरओ से निकलने वाले जल का अन्य कार्यों में उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम का मुख्य व्याख्यान ऋषिकेश के पर्यावरणविद् श्री हेमन्त गुप्ता ने अपने संबोधन में पर्यावरण की रक्षा के लिए पानी के संरक्षण, पेड़ लगाने, पॉलीथीन का प्रयोग रोकने और इको ब्रिक्स बनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जिम्मेदारी समझते हुए अपने घर से शुरुवात करनी होगी। हमारा जीवन व स्वभाव प्रकृति प्रेमी का होनी चाहिए। प्रकृति की पूजा ही ईश्वर की पूजा है। सभी को अपने अपने पर्यावरण धर्म का पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ त्रिभुवन चन्द्र ने एवम् प्राचार्य डॉ डी एन तिवारी ने अपने सबोधन में सभी से पर्यावरण रक्षण हेतु अपने दैनिक लाइफ स्टाइल को पर्यावरण के अनुकूल अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित १०० से अधिक प्रतिभागियों के मध्य पर्यावरण आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *